राजकीय समारोह में खेल,कला,और शिक्षा क्षेत्र से मिला सम्मान, संजय को मिला द्रोणाचार्य सम्मान

मढ़ौरा (सारण):
स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह आईटीआई ग्राउंड में खेल, कला एव शिक्षा के क्षेत्र में वेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभा को सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स एवं हैंडबॉल के राष्ट्रीय एव राज्य प्रतियोगिता में पदक दिलाने वाले अनुमंडल के मशरक निवासी शारीरिक शिक्षक संजय कुमार सिंह को द्रोणाचार्य सम्मान दिया गया । संजय सिंह को मढ़ौरा एसडीअो ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो अौर शॉल देकर सम्मानित किया ।


अपनी प्रतिभा से राज्य अौर देश स्तरीय पहचान बनाने वाले मशरक के चार हैंडबॉल खिलाड़ी अौर मढ़ौरा के एक फुटबॉल खिलाड़ी को भी सम्मान मिला । मशरक से अंजली कुमारी,स्वीटी कुमारी, कुमार सिंह, अंकित राम को सम्मानित किया गया। मढ़ौरा से फुटबॉल खिलाड़ी प्रभाकर उर्फ मोनू सिंह को फुटबाॅल मे विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया गया। कला के क्षेत्र में लगातार सक्रीय रहे अनिल श्रीवास्तव को भी मंच से सम्मान मिला I
ロतरैया के धर्मेन्द्र ठाकुर को मिला आदर्श शिक्षक का सम्मान:-
शिक्षा के क्षेत्र में अनुमंडल के आदर्श शिक्षक का पुरस्कार तरैया के धीरेन्द्र ठाकुर को मिला। इंटर आर्ट्स में बिहार की चौथी टॉपर रसौली की रितिका तथा बोर्ड में अनुमंडल टॉपर मशरक के आदिती शंकर को सम्मानित किया गया। इनके साथ अनुमंडल के स्कूलों से शालू शर्मा अनामिका कुमारी,दीक्षा कुमारी,प्रदीप कुमार पाण्डेय मिथलेश कुमार,सन्नी कुमार राय,अभिषेक रंजन, मैट्रिक के टॉपर सम्मानित हुए I सभी को एसडीअो अौर अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र ,शॉल एवं मोमेंटो देकर उनकी प्रतिभा को मान दिया। स्वतंत्र दिवस की तैयारी में सक्रीय शिक्षक प्रमोद सिंह और मनीष सिंह को भी सम्मानित किया गया I
#साभार : संजीव कुमार ;दैनिक भास्कर /मढ़ौरा :
राजकीय समारोह में खेल,कला,और शिक्षा क्षेत्र से मिला सम्मान, संजय को मिला द्रोणाचार्य सम्मान




Recent Comments