हसनपुरा में टीएचआर का वितरण

परवेज़ अख्तर/सीवान ;

जिले के हसनपुरा प्रखण्ड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को लाभूकों को घर ले जाने के लिये टेक होम राशन (सुखा राशन) का वितरण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अपने-अपने पोषक क्षेत्रों के लाभूकों यथा कुपोषित, प्रसूति व गर्भवती महिलाओं के बीच निर्धारित मात्रा में दाल, चावल व सोयाबडी का वितरण किया। वही बीडीओ सह परियोजना पदाधिकरी डॉ दीपक कुमार सिंह व अन्य महिला सुपरवाईजरों ने औचक शिरीक्षण किया।