मोबाइल चोरी मामले में दो किशोर को लोगों ने पकड़ा
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान. नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ पर सोमवार की दोपहर गांव से बाजार करने आए दो युवकों की मोबाइल फोन चोरी हो गयी. घटना की सूचना दोनों युवकों ने नगर थाने की पुलिस को दी. उसके बाद दोनों घटनास्थल पहुंच मोबाइल की तलाश करने लगे. इसी दौरान दो किशोरों को दूसरे के पॉकेट से मोबाइल खींचने के दौरान पकड़ लिया. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरियास गांव निवासी कासिम अब्बास ने बताया कि वह अपने भाई जफर अब्बास के साथ सीवान बाजार करने आया था. उसी दौरान बबुनिया मोड़ के समीप दोनों भाईयों की मोबाइल चोरी हो गयी. बताया कि घटना की सूचना नगर थाना में देने के बाद वे वापस बबुनिया मोड़ गये. कुछ देर खड़ा होने के बाद देखा कि दो छोटे बच्चे एक व्यक्ति के पॉकेट से मोबाइल फोन खींच रहे है. जिसकों देनों भाइयों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. मोबाइल चोरी करने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गये. उसके बाद कासिम और जफर दोनों को नगर परिषद ले आये,जहां उसके चाचा मंजर आलम काम करते है. समाचार प्रेषण तक पकड़े गये दोनों किशोरों से लोग पूछताछ कर रहे थे. वहीं पकड़े गये दोनों किशोर अपना नाम विकास कुमार और गोलू कुमार बता रहे थे. हालांकि पता स्पष्ट नहीं बता रहे थे. कभी अपना पता स्टेशन बताते थे तो कभी छपरा जिला बता रहे थे. लोग पुलिस को सौंपने से पूर्व मोबाइल देने की बात कह रहे थे.
—————–




Recent Comments