हल्की वर्षा के बाद डबडबा उठी जर्जर सड़कें, बढ़ी लोगों की परेशानी
#परवेज अख्तर /सीवान,
बड़हरिया(सीवान)
एक तरफ काफी इंतजार के बाद शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई वहीं दूसरी तरफ कुछ स्थानों पर यह बारिश लोगों के मुसीबत का कारण भी बनी है । खास करके बड़हरिया जामो रोड से होकर गुजरने वाले लोगों का दुःख दुगुना हो गया है । उक्त सड़क पूरी तरह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है । लिहाजा अब यहाँ अक्सर लोगों को गिरते पड़ते देखा जा सकता है । वर्षा के दिनों में यहाँ के दुकानदारों को खासे परेशानियों से होकर गुजरना पड़ता है । हालाकी शनिवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से उबारा है । क्योंकि गर्मी के प्रभाव से जनमानस बुरी तरह प्रभावित थी । वर्षा के बाद लोग सुकून का अहसास कर रहे है । मगर अब उन लोगों का सुकून खतरे में है जहाँ की सड़कें जर्जर है । ज्ञात हो कि बात सिर्फ जामो रोड की नहीं बल्कि पुरानी बाजार की तरफ जाने वाली सड़क भी बदहाल होने के कारण लोगों को परेशानी का अहसास दिला रहा है। तमाम ऐसी सड़कें है जहाँ से अक्सर वर्षा के बाद लोगों का गुजरना दुष्वार होता है। मालूम हो कि जामो रोड की जर्जरता को लेकर कई बार लोगों का गुस्सा सड़कों पर उतरते देखा गया है । बावजूद समय रहते लोगों कि समस्या का समाधान नहीं किया गया । नतीजा एक बार भीर यह सड़क राहंगिरो के लिए मुसीबत बनकर खड़ी है । फिर कही लोगो का गुस्सा उक्त गंभीर समस्या पर भड़का तो लोग सड़क पर उतर सकते हैं ।

पहली बारिश एवं जल जमाव से शहरी क्षेत्रों में बढी निराशा ,तो किसानों में जगी आशा
सीवान| महीनों से बारिश का रास्ता देख रहे किसानों ने आज राहत की सांस ली वही जिले के विभिन्न नगरीय इलाकों में मूसलाधार बारिश से नगरीय एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को नगर परिषद की उदासीनता के कारण निराशा का सामना करना पड़ा जहां वे आज शाम को अपने घरों से निकले तो उनका सामना बजबजाती नालियों और कीचड़ से सने सड़कों से हुआ तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खरीफ फसलों की बुवाई एवं धान के बिचड़े की तैयारी के लिए बारिश के लिए आसमान की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे किसानों को अपने खरीफ फसलों को लेकर आशा की नई उम्मीद जगी है जहां किसान आज बारिश के साथ ही अपने अपने खेतों की ओर हल और कुदाल के साथ दौड़ पड़े और धान के बिचड़े के लिए अपने अपने खेतों की तैयारी में लग गए ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के बाद पहली बारिश से लोगों में भारी खुशी व्याप्त है किसान खेतों की जुताई और तैयारी में लग गए लेकिन शहरी क्षेत्रों में नारकीय हालत को देखकर नगर पालिका के कर्तव्य परायणता की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही है जहां कागजों में करोड़ों रुपए खर्च कर शहर को साफ और सुंदर बनाने का दावा तो किया गया है लेकिन बारिश ने इस दावे की कलई को खोल के रख दिया है जहां बज बजाती नालियों के बदबूदार पानी के साथ रेंगते कीड़े मूसलाधार बारिश के पानी के साथ सड़कों पर तैर रहे हैं शहरी क्षेत्रों में अस्पताल रोड राजेंद्र पथ मौलसरी चौक स्टेशन रोड समेत शहर के विभिन्न मोहल्लों में मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जहां सड़कों पर बने गड्ढों में जमा पानी के कारण कई दुर्घटनाएं बाल-बाल बच गई तो कई घायल भी हो गए