
मढ़ौरा(सारण)। शुक्रवार की सुबह स्थानीय डबरा नदी में मछलियों के उपलाने पर मछुआरों में मछलियों को पकड़ने को लेकर होड़ हो गई।डबरा पुल के समीप हरबड़ नाथ मंदिर से पश्चिम कठही पुल तक नदी के पानी में उतर कर अपनी झोली भरने लगे।पूछे जाने पर मछली पकड़ रहे पकहा गांव के रमेश ने बताया कि एक किलोमीटर मीटर उत्तर की ओर असोइया व धेनुकी की तरफ कोई नशीली दवाओं का प्रयोग मछली पकड़ने के लिए कर दिया है।इसलिए मछलियां उपला गई है और लोग आसानी से पकड़ ले रहे हैं।सुबह से देर शाम तक लोग मछली पकड़ते देखे गये।इसको लेकर डबरा नदी पुल घंटो तक दर्शक दीर्घा का नजारा दिखा।राहगीरों में देखने की उत्सुकता थी।वही बाद में गश्ती कर रही पुलिस ने डबरा नदी पुल के रेलिंग पर खड़े लोगो को हटाई।नतीजा की शुक्रवार को मछली बाजार में मंदी आ गई।कानोकान इस बात की भनक पूरे बाजार में लग गई थी कि नदी के पानी में जहरीली दवा डाल कर मछलियों को पकड़ी गई है।इसलिए लोग मछली खरीदने से हिचक रहे थे।हालांकि बाजार में बेच रहे मछली बिक्रेताओं ने इस बात की पुष्टि नहीं किया कि उन्होंने भी उपलाई मछलियों को पकड़ बिक्री के लिए लाये हैं।




Recent Comments