दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस जिला के नरकटियागंज नगर परिषद स्थित शिकारपुर थाना के शिवगंज में दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले, एक पक्ष के चार स्त्री पुरूष घायल हो गये। घायल इसरायल मियां का कहना है कि जमीनी विवाद को लेकर हुई विवाद ने हिंसक रुख अख्तियार कर लिया, तलवार भांजते हुए, एक दूसरे पर ईट पत्थर चलाने लगे। जिसमें सिर, हाथ, पैर में गभीर चोट के लगी। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें बेतिया रेफर किया। घायलों में नरकटियागंज शिवगंज की शाहिना ख़ातून पति इमामुद्दीन अंसारी, शफरीना ख़ातून पति इसराइल अंसारी, शहनाज़ ख़ातून पति रियाजुल हक़, इसराइल अंसारी पिता हनीफ अंसारी सभी सकिनान शिवगंज थाना शिकारपुर के बासिन्दा हैं।




Recent Comments