
हसनपुरा में किसान संगोष्ठी का आयोजन, किया गया वृक्षारोपण
#संजीव कुमार/मढ़ौरा (सारण) : प्रखंड के हसनपुरा में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जमा हुये दर्जनों किसानों ने किसानी और आधुनिक खेती की जानकारी प्राप्त की I इफ्को द्वारा आयोजित संगोष्ठी में सामूहिक रूप से कई किसानो ने नीम का पेड़ लगाया और उसके पोषण का जिम्मा लिया I किसान के बीच विशेषज्ञों ने बताया कि नीम प्रकृति के लिये बरदान है I इस वृक्ष को फसल वाले खेत में भी लगाया जाये तो फसल वृद्धि का नुकसान नहीं होता वल्कि मिट्टी और फसल को लाभ मिलने लग जाता है I इसकी पत्ती खेतों में गिर कर मिट्टी को शुद्ध बनती है और कम्पोष्ट खाद के रूप में मिट्टी की पोषकता को बढाती है I नीम के पौधे खेत के आस पास के वायु को भी शुद्ध रखते है जिससे किसानों के स्वास्थ्य का भी लाभ मिलता है I

संगोष्ठी में फसल खेल में लगाने जाने वाले नीम के पौधे की नियंत्रित वृद्दि को लेकर भी जानकारी किसानों को दी गई I इस दौरान सचिन प्रताप सिंह, पवन कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह, अभिषेक कुमार, जितेन्द्र प्रसाद यादव, रामबाबू कुमार, भरतेश्वर सिंह, हरिनाथ महतों उपेन्द्र सिंह हरेन्द्र सिंह, सुदीश कुमार यादव सहित अन्य किसान उपस्थित थे I




Recent Comments