नौ दिवसीय अष्टयाम में परिक्रमा के लिए उमड़ रही महिलाओं की भीड़
#जन्माष्टमी से प्रारम्भ अष्टयाम की 2 सितम्बर होगी पूर्णाहुति

गड़खा (सारण) :
अमनौर प्रखंड के सराय बक्स में विश्व कल्याणार्थ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से चल रही नौ दिवसीय अखण्ड अष्टयाम में दिनप्रतिदिन मण्डप परिक्रमा हेतु महिलाएं,युवतियां की भीड़ बढ़ती जा रही हैं।हरे राम हरे कृष्ण महामन्त्र के जाप अलग-अलग धुनों पर करने के लिए व्यास व कलाकार काफी संख्या में जुट रहे हैं।सरायबक्स बरकुर्वा सिरसा जाफरपुर कटसा रायपुरा गड़खा बाजितपुर केवानी महरुआ चैनपुर बांसडीह मदारपुर लहेर छपरा वेदवलिया डुमरिया के महिलाएँ काफी संख्या में जुटकर मन्दिर में पूजा कर रही हैं।आकर्षण का केन्द्र राधेकृष्ण मन्दिर बनी हुई हैं।भगवान राधेकृष्ण की सजावट भक्तों के मन को मोह रही हैं।इसके अतिरिक्त भगवान शंकर पार्वती गणेश समेत शिव परिवार हनुमान जी रामलक्ष्मण सहित पूजा कर महिलाएँ व पुरुष भक्त घर में शांति,समृद्धि,सुख समेत अन्य मन्नतें मांग रही हैं।अष्टयाम में 24 घण्टा भण्डारा की व्यस्था की गई हैं दूर से कलाकारों के लिए रात्रि विश्राम समेत अन्य सभी सुविधाएं हैं।आयोजक सन्त श्रीधर दास जी महाराज ने बताया कि 2 सितम्बर को अखण्ड की पूर्णाहुति होंगी।सुप्रसिद्ध वेद पुराण के ज्ञाता सुखनन्दन व्यास के कार्य्रकम होंगी।