हल्का कर्मचारी पर रसीद नहीं काटने का लगाया आरोप

#परवेज अख्तर/सिवान;
नौतन : अंचल क्षेत्र के नौतन बाजार निवासी अनूप कुमार प्रसाद ने अंचलधिकारी रवींद्र मिश्र को लिखित आवेदन देकर हल्का कर्मचारी कृष्णा प्रसाद गुप्ता पर रसीद नहीं काटने का आरोप लगाया है। दिये गए आवेदन में अनूप कुमार ने बताया है कि खाता नंबर 12 सर्वे नंबर 2140 का रसीद लगातार 2010-11 से कटता आ रहा है। लेकिन हल्का कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक कृष्णा प्रसाद गुप्ता रसीद नहीं काटते हुए लगातार दो माह से दौड़ाया जा रहा है। इस संबं में हल्का कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक ने कहा कि रसीद नहीं काटने का कारण अंचल कार्यालय में बता दिया गया है।
…………………………………………..