शव पहुंचते ही मचा कोहराम
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (बिहार) : यूपी के गौर स्टेशन समीप ट्रेन से गिरकर हुई युवक की मौत के बाद रविवार को चंदन कुमार का शव उसके घर लाया गया।शव पहुंचते ही चैनपुर गांव में कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घबता दें कि चैनपुर ओपी थाने के चैनपुर निवासी मालाजीत यादव के पुत्र चंदन की मौत शनिवार को यूपी के बस्ती जिले के गौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि चंदन दिल्ली में रहकर पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।




Recent Comments