मध्य विद्यालय की हुई जांच
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा(सिवान) : प्रखंड के मध्य विद्यालय हसनपुरा की जांच मंगलवार की शाम वरीय उपसमाहर्ता अन्नु कुमारी द्वारा की गई। इसमें वर्ग 1 से 5 तक के नामंकन तथा वर्ग 6 से 8 तक के नामांकन पंजी का जांच की गई। वही उक्त दिन की उपस्थिति, चापाकल की स्थिति आदि चीजों का भौतिक स्थिति की जांच की गई थी। एचएम अशोक कुमार ने उक्त पदाधिकारी को विद्यालय कैंपस में जल जमाव की समस्या से अवगत करया। इस अवसर पर स्थानीय थाने के एएसआई दिनेश कुमार सिंह, शिक्षक संदीप कुमार महतो सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।




Recent Comments