बेतिया :– बगहा पुलिस जिला के लोक जनशक्ति पार्टी और हम के जिलाध्यक्ष ने पतिलार में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को असफल बताया
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:– लोजपा के युवा विंग के जिलाध्यक्ष रिपुसूदन दिवेदी ने कहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभा में चप्पल, जूता का चलना जनता का विरोध सुस्पष्ट करता है. पतिलार पंचायत में वार्ड की संख्या 17 है, जिसमें मात्र वार्ड नंबर 14 में ही विकास का कार्य स्थनीय प्रशासन, जदयू एवं भजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा दिखाया गया है. दो सौ लोगों के वोट के चक्कर में पांच हजार की उपेक्षा हुई है.
इस बात को लेकर विरोध जताने पर स्थापित प्रशासन और जदयू और भाजपा के लोग हमारे दल के जिला अध्यक्ष को मंच पर नहीं बुलाया. सीएम के जनादेश और जनाधार को यह लोग खिसकाने का काम किया है. वहीं लोजपा जिलाध्यक्ष बृजेश्वर राव ने कहा है, कि स्थानीय प्रशासन द्वारा समय रहते अगर पतिलार पंचायत एवं बगहा पुलिस जिला में विकास का कार्य स्थाई रूप से उठाया होता, तो आज यह विरोध का सामना नहीं करना पड़ता. विकास कार्य कागजों तक सीमित हैं, जिससे स्पष्ट हैं कि सूबे के मुखिया समय रहते नहीं चेते, तो आने वाले चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा.
लोजपा के साथ हम पार्टी के जिलाध्यक्ष किशुन महतो ने भी विरोध जताते हुए कहा है, कि माननीय मुख्यमंत्री के समीक्षा कार्यक्रम में गठबंधन धर्म का निर्वाहन नहीं किया गया. शेष पार्टियों में हम, लोजपा, रालोजपा इन तीन पार्टियों के जिलाध्यक्षों को मंच पर बैठने की जगह नहीं दी गई. इससे आने वाले दिनों में गठबंधन धर्म में दरार होना तय हैं. वहीँ तीनों पार्टियों के कार्यकताओं में आक्रोश देखा गया।




Recent Comments