हरिहरपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना से 46 लाभुकों के बीच निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित

दरियापुर (सारण): प्रखंड के हरिहरपुर पंचायत के हरिहरपुर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत 46लाभुकों के बीच नीलम गैस एजेंसी दिघवारा के द्वारा नये नियमावली के तहत अंत्योदय के लाभुक,प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों और sc /st ,अतिपिछड़ा के बीच मुफ्त कनेक्सन दिया गया ! लाभुकों के बीच हरिहरपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र कुमार सिंह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ,जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा,भाजपा नेता अनिल सिंह दरियापुर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने संजुक्त रूप से गैस चूल्हा,सिलेंडर, का बितरण किया गया !वक्ताओं ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय मे बिस्तृत जानकारी दी और वक्ताओं ने कहा कि माननीय सांसद जी प्रयास से पूरे सारण में उज्ज्वला योजना बितरण में अग्रणी है !जो एक पूरे भारत के लिये इतिहास रचा है रूढ़ि जी ने बिजली,सड़क, नलजल या प्रधानमंत्री राहत कोष हो हर क्षेत्र में विकास किया है ये भी अपने आप मे इतिहास रच रहा है!इस कार्यक्रम में विनय सिंह, गैस एजेंसी के मैनेजर राकेश सिंह, अजय जी,बिनोद जी,प्रकाश सिंह, दरियापुर पश्चिमी युवा मोर्चा अध्यक्ष राजविकाश सिंह,भाजपा नेता अम्बिका सिंह,राजेश शास्त्री,सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे !लाभुक महिलाओ में प्रभावती देवी,राधिका देवी,हीरा देवी,सुमित्रा देवी,किशोर देवी,फुलझरिया देवी, सहित सभी ग्रामीणों ने माननीय सांसद श्री रूढ़ि के प्रति आभार और धन्यवाद दिया और खुशी जाहिर की !