सिमरी बख्तियारपुर में आगमन को लेकर बड़े पैमाने पर चल रहा हैं केम्पैन
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) Brajesh Bharti
राजद युवा नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में कोसी के लाखों लोग शामिल होंगे।
उक्त बातें युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अजय सिंह ने नगर पंचायत युवा राजद अध्यक्ष विपिन भगत के आवास पर आयोजिय प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कही।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरेक मोर्चे पर विफल है।अब समय आ गया है कि राज्य का नेतृत्व तेजस्वी यादव के हाथो में सौंपी जाये।इसी कड़ी में बीस फरवरी को सिमरी बख्तियारपुर उच्च विद्यालय मैदान में तेजस्वी यादव सभा को संबोधित करेंगे।
वही राजद नेता शिवशंकर विक्रांत और प्रदेश युवा सचिव भारत यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को लेकर आमजन उत्साहित है।युवा वर्ग तेजस्वी यादव में अपना भविष्य देख रही है। सिमरी बख्तियारपुर की सभा कोशी एवं सीमांचल की दशा व दिशा तय करेगी।
इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव अभय भगत, नगर पंचायत युवा अध्यक्ष विपिन भगत, सलखुआ प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष रणवीर कुमार यादव, सिमरी बख़्तियारपुर युवा राजद प्रखण्ड अध्यक्ष विजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments