भारतीय स्टेट बैंक चैनपुर द्वारा किसान मिलन समारोह का आयोजन
मशरक (सारण): भारतीय स्टेट बैंक चैनपुर द्वारा श्री अवध उच्च विद्यालय+2 के प्रांगण में शाखा प्रबंधक राकेश रंजन शर्मा द्वारा चैनपुर शाखा के पोषक क्षेत्र के किसानों की एक बैठक हुई जिसमें किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में किसानों के साथ चर्चा की जिसमे मुख्य रूप से केसीसी ऋण के खाता का संचालन किसान कैसे करे कि बैंक द्वारा किसानों को दिये गये ऋण से उनको ब्याज काम से कम देना पड़े।किसान अपने फसल पर बीमा का लाभ कैसे लेगे अगर फसल को कोई नुकसान हुआ है तो।। जिन किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण चाहिए ओ अपना जरूरी कागजात बैंक को दे कर ऋण प्राप्त कर सकते है इत्यादि बहुत सारी बातों पर किसानों के साथ शाखा प्रबंधक द्वारा चर्चा की गई। उपस्तिथि किसानों में श्री राम सिंह, रामजीवन सिंह, पूर्व मुखिया कल्पनाथ सिंह (रसौली), पूर्ब मुखिया बिजेंद्र पंडित(बंगरा), चंद्रशेखर सिंह, धनई सिंह इत्यादि सैकड़ो किसान उपस्थित थे।
#न्यूज़ इनपुट -रोहित कश्यप /मशरक :