सोनपुर। बाकरपुर—दिघवारा छपरा निर्माणाधीन फोरलेन पर नयागांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत महदल्ली चक मे मंगलवार की सुबह एक युवती का शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। मॉर्निंग वॉक में निकले स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी नयागांव पुलिस को दी। वही शव देखे जाने के लिए वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नयागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया। युवती के पास से एक आधार कार्ड प्राप्त हुआ है जिस पर नाम चंचल देवी पति मनोरंजन कुमार सिंह घर गोराया पोस्ट गरिमा डीह ,थाना कुढ़नी जिल्स मुजफ्फरपुर निवासी पाया गया है ।