गोपालगंज :विधवा बताकर महिला ने हड़प ली मुआवजे की राशि
#राज श्रीवास्तव

बैकुंठपुर ( गोपालगंज ) :—-
स्थानीय थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में एक 63 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर और खुद को उनकी विधवा बताकर गांव की ही एक महिला द्वारा जमीन की राशी हड़पने का मामला सामने आया है.63 वर्षीय खूबलाल साह बैकुंठपुर के खैरा-आजम पंचायत के रहने वाले हैं. खूबलाल साह इन दिनों अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुद को जिंदा साबित करने के लिए जगह जगह गुहार लगा रहे है. खूबलाल के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2004 में अपने ही अंचल में तीन कट्ठा जमीन खरीदी थी. इस जमीन की जमाबंदी भी उनके ही नाम से अंचल में चला आ रहा है. लेकिन अब उसी जमीन को गांव की महिला, उनकी पत्नी राजकुमारी देवी बनकर गांव के दूसरे आदमी के नाम से बैनामा कर जमीन अधिग्रहण से मिलने वाले लाखों रुपये को हड़प लिया है. जमीन के मुआवजे के दौरान महिला ने खुद को खूबलाल साह की विधवा पत्नी बताया था, जबकि खूबलाल साह उनकी पत्नी राजकुमारी देवी को इस जमीन बिक्री और अधिग्रहण से सम्बंधित कोई जानकारी नहीं है.पीड़ित खूबलाल साह ने इस रजिस्ट्री के खिलाफ गोपालगंज कोर्ट में परिवाद दायर किया. कोर्ट के आदेश पर नगर थाना में थाना कांड संख्या 31/17 दर्ज किया गया. इस कांड में धारा 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गयी है. वही, बैकुंठपुर के क्षेत्र संख्या 30 के जिला पार्षद दीपक कुमार के मुताबिक उनके पास भी यह मामला 17 जनवरी 2017 को आया था. तब भी उन्होंने यह साबित किया था की खूबलाल साह जिंदा है और उनकी पत्नी का नाम राजकुमारी देवी है. इसके बावजूद देवी नाम से महिला उनकी फर्जी पत्नी बनकर खूबलाल साह को मृत घोषित कर तीन कट्ठा जमीन को बेच दिया और उसके मुआवजे की राशी खुद 4 लाख रुपये हड़प लिए हैं.यहां बता दें कि इस गांव से गुजरने वाली स्टेट हाइवे 90 की सड़क का निर्माण हो रहा है. इसी सड़क निर्माण में यह तीन कट्ठा जमीन अधिग्रहण कर लिया गया था. जिसकी मुआवजा राशि को लेकर यह विवाद शुरू हुआ है.




Recent Comments