
संजय विजित्वर (हाजीपुर)- बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, वैशाली के बैनर तले आज वैशाली जिले के सभी माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक,उत्क्रमित माध्यमिक शिक्षक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने माध्यमिक शिक्षक संघ, वैशाली के गांधी आश्रम स्थित जिला कार्यालय परिसर में शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भूख हड़ताल की।इस अवसर पर शिक्षक वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की चट्टानी एकता तबतक कायम रहेगी जबतक हम अपने मकसद में कामयाब नहीं हो जाते। सरकार से राज्यकर्मी का दर्जा एवं नियमित शिक्षकों की तरह सभी सुविधाएं लेने का संकल्प दोहराया।शिक्षक संघ के नेता ब्रजभूषण जी ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोनावायरस से उत्पन्न समस्या से निबटने एवं राज्य की जनता को जागरूक करने के लिए हम शिक्षकों की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए और जागरूकता अभियान चलाकर इससे बचाव हेतु कुछ सामग्री भी वितरण करने पर विचार किया गया। संबोधित करने वाले वक्ताओं में विजय मोहन, राजेश कुमार, अशोक कुमार,मोoहसराईल,मो0 मुमताज,संजय कुमार राय,विभा कुमारी,नीतू यादव,आभा कुमारी, अंजनी रंजन,निशा राय, संजय शर्मा, योगेश भास्कर, सुभाष कुमार, अवधेश कुमार राय, रंजीत कुमार,मनोज पंडित,मनोज द्विवेदी तथा नीतू राज ने अपनी-अपनी बातें रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अखिलेश झा तथा संचालन हाजीपुर अनुमंडल सचिव श्याम किशोर ठाकुर ने की।




Recent Comments