
।
कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी कर रही है सेविका ।
पानापुर (सारण)सोमवार को थानाक्षेत्र के सभी आँगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ने लाभूको को घर- घर जाकर टीएचआर वितरण किया।विभागीय निर्देशानुसार कोरोना वायरस के बचाव हेतु भीड़ इक्कठा नहीं करना है।जिसके तहत 13फरवरी से राज्य के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन पर रोक लगा दिया गया है।तथा सेविकाओं को यह आदेश दिया गया है कि टीएचआर का वितरण घर-घर जाकर लाभूको के बीच करना है ताकि भीड़ इक्कठा न हो सके।साथ हीं घर घर जाकर लोगों को इस महामारी से बचाव के बारे में भी लोगों को जागरूक करना है।




Recent Comments