दैनिक खोज खबर/एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर में रविवार की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एकमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. एस. कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायल युवक की पहचान हंसराजपुर निवासी सोनल सिंह के पुत्र रौशन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गोली युवक के पेट में लगी है।
सूचना मिलते ही एकमा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। बताया गया है कि छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर हंसराजपुर गांव के पास सोनल सिंह व उनका पुत्र रौशन सिंह महावीर हार्डवेयर नामक दुकान का संचालन करते हैं। घटना के कारण इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।




Recent Comments