पुलिस के हत्थे चढ़ा माओवादी एरिया कमांडर
जमुई । (संजीव कुमार सिंह)
एएसपी अभियान सुधांशु शेखर एवं एसटीएफ के जवानों ने खैरा थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित गोली पंचायत के रजौन गांव से शुक्रवार की देर रात भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य पिंटु राणा का सहयोगी जोनल कमांडर बुधन मांझी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त नक्सली के पास से हथियार नक्सली साहित्य एवं अन्य सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस के वरीय अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नक्सली बुधन मांझी एक सप्ताह से अपने गांव में रह रहा था। बताया जाता है कि नक्सली बुधन मांझी बहुत दिनों के बाद अपने घर आया था। इसकी पुलिस महीनों से तलाश कर रही थी। सूत्रों की मानें तो दो अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि नक्सली बुधन पर खैरा थाना में लेवी वसूली करने का भी मामला दर्ज है जिसमें हरनी पंचायत के खलारी गांव निवासी रीतलाल यादव की हत्या में शामिल होने की बात बतायी गयी है। गिद्धेश्वर जंगल के पश्चिमी पीठ में पंचभूर झरना में जब जवान सर्च अभियान चला रहे थे तो उस समय भी हथियार नक्सली साहित्य, चंदा रसीद भी बरामद हुआ था। उस मामले में भी खैरा थाना में मामला दर्ज किया गया है।




Recent Comments