बेतिया – नरकटियागंज:– शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम ने युवक को मारी गोली

न्यूज इनपुट अर्जुन भारतीय नरकटियागंज बेतिया बिहार:–
नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत दिल दहला देनेवाली घटना साठी थाने के बसंतपुर गांव मे छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम ने एक युवक को गोली मारी, ग्रामीणों ने बताया मुखिया पंकज वर्णवाल का भतीजा सनी (उम्र लगभग 24 वर्ष) वह गांव मे किराना का दुकान चलाता है,वह बुधवार की सुबह 4:30बजे अपनी दुकान के लिए सामान लेने जा रहा था,

बजार जाने के दौरान बसंतपुर मोड़ के पास पहले से मौजूद उत्पाद विभाग की टीम ने उसे गाड़ी रोकने के लिए कहा ,सन्नी ने जब गाड़ी नही रोकी तो उत्पाद विभाग की टीम ने गोली चला दी। जो सीधा सनी को जा लगी। कुछ देर के बाद सनी की मौत हो गयी।युवक की मौत से गुस्साये लोग बेतिया नरकटियागंज मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

सूचना मिलने पर डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने मे जुटी है।




Recent Comments