
हंसती खेलती नहाने गई दो सहेलियों की डूबने से मौत,दोनो परिवारों का रो-रो का बुरा हाल
————
दैनिक खोज खबर के लिये मनोकामना सिंह की रिपोर्ट
———–
मढ़ौरा(सारण)
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर तालपुरैना में सोमवार को तालाब मे डुबने से दो छात्राओं की मौत हो गई । दोनों छात्राओं का नाम सुनैना कुमारी व सहजादी खातुन बताया जाता है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुनैना कुमारी व सहजादी खातुन दो सहेली पास के तालाब में कपड़ा धोने व नहाने गयी थी । एक नहाते वक्त अचानक डुबने लगी व चिल्लाने लगी चिल्लाने की अवाज सुन कर दुसरी युवती आगे बढ़ी तो वो भी डूबने लगी ।ये देख पास खड़ा एक युवक तालाब मे उनको बचाने के लिए कुदा लेकिन वो भी डुबने लगा । युवक अपना जान बचा कर वापस भागा । छात्राओं की बेहोशीी व अधमरे समान हो जाने पर ग्रामीणों के द्वारा दोनों को बाहर निकाला गया ।आनन फानन में दोनो को रेफरल अस्पताल मढ़ौरा लाया गया जहाँ डाक्टरों के द्वारा उनकों मृत घोषित कर दिया गया ।
हरेन्द्र प्रसाद की पुत्री चार भाई बहनों मे तिसरे नम्बर पर थी वही हकिम मियां की बेटी शहजादी खातुन नौ भाई बहनों मे पांचवें नम्बर पर थी। दोनों पास के ही उत्क्रमित मध्य विधालय तालपुरैना के पांचवे व छटठे वर्ग की छात्रायें थी । स्नान कर दोनो छात्रायें विधालय जाने वाली थी ।पिता हरेन्द्र राय एवं माता चमेली देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया था । माँ अपनी बेटी को हँसते खेलते देख रही थी और आज एकएक उसकी शव देख रोते रोते लिपट कर छाती पीट रही थी ।परिवार की खुशी एकएक ग़म मे डूब गया ।ये देख गाव वाले भी गमगीन दिखे ।ये गम दूसरे युवती के घर भी कम नहीं था ।शाहजादी खातून के पिता हाकिम मिया एवं माँ शबनम बेगम का भी रो रो कर आँखे सूज रही थी ।गम पूरे गाव मे साफ साफ झलक रहा था ।गांव वाले दोनो परिवारों को संतावना दे रहे थे ।सभी येही कह रहे थे की ईश्वर ने इतने ही दिनो की खुशी के लिया भेजा था ।यही भगवान की नियति है ।
स्थानीय थाना के द्वारा घटना स्थल पर पहुँच कर मामले के सम्बंध मे जानकारी ली ।परिजनों ने पुलिस को लिख कर दिया की ये दोनो किशोरी अपनी गलती से गहरी पानी मे चली गयी ।जिससे की इन दोनो की मौत हो गयी ।पुलिस ने दोनो शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया ।




Recent Comments