मांझी। मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर स्थित सड़क पुल पर खड़ी एक ट्रक से टकराकर बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय दुकानदारों ने एम्बुलेंस पर लादकर दोनों घायलों को माँझी पीएचसी पहुँचाया। जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छपरा रेफर कर दिया। इसी बीच रास्ते में राम बहादुर सिंह 46 वर्ष उम्र के एक घायल ने दम तोड़ दिया। जबकि सुरेन्द्र सिंह के पुत्र मनु सिंह नामक घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक और घायल दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा थे। दोनों सिवान जिले के सिसवन थानांतर्गत साईपुर नवका टोला के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।