👉बिहार व उत्तर प्रदेश के सीमा पर स्थित आदर्श ग्राम नरहन में पिछले 15 वर्षों से महाराणा प्रताप न्यास समिति के तत्वावधान में आयोजित होता आ रहा हैं ” श्रीनाथ जी महाराज राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता”👈

✍PARMAR MEDIA

🔴सीवान 13 जनवरी ::सीवान जिले रघुनाथपुर प्रखंड के सरयू नदी के तट पर अवस्थित आदर्श ग्राम नरहन में महाराणा प्रताप न्यास समिति के तत्वाधान में श्रीनाथ जी महाराज के मन्दिर परिसर में 18 जनवरी से दो दिवसीय श्री नाथ जी महाराज राज्यस्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । सामुदायिक रेडियो स्टेशन – रेडियो स्नेही के मुख्य एंकर व नरहन निवासी आर जे राणा ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पिछले 15 वर्षों से नियमित आयोजित हो रहा है । इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता में उत्तरप्रदेश व बिहार की कुल आठ टीमें भाग लेंगी।18 जनवरी उद्घाटन के दिन सभी चारो लीग मैच खेला जाएगा । दूसरे व आखिरी दिन 19 जनवरी महाराणा प्रताप के पुण्य तिथि के दिन दोनों सेमीफाइनल ,फाइनल व समापन समारोह के आयोजन के साथ ही महाराणा प्रताप के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर, पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न होगा ।उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने मे अभय सिसोदिया, राकेश सिंह(शिक्षक), राजू सिंह, अमितेष सिंह, मुन्ना सिंह, राजीव सिंह, मुकेश सिंह,मनोरंजन सिंह विधायक, अखिलेश गिरी, धीरज मिश्रा, अमित यादव, सीटू मिश्रा, नेहाल सिंह, अतुल गिरी, कृष्णा सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि जोरशोर से लगे हैं।

सीवान ::आदर्श ग्राम नरहन में 18 जनवरी से आयोजित होगा दो दिवसीय राज्यस्तरीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता




Recent Comments