मांझी। मांझी के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव ने गुरुवार को डुमरी मरहा बेलदारी आदि आधा दर्जन गांवों में जनसम्पर्क कर निर्दलीय प्रत्यासी ई सौरभ सन्नी के समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि मांझी में कई बार निर्दलीयों ने इतिहास रचा है। इस बार भी मांझी अपना इतिहास दुहरायेगा। मालूम हो कि श्री यादव भी पहली बार निर्दलीय ही चुनाव जीते थे। जनसम्पर्क में पूर्व मुखिया सत्यनारायण प्रसाद यादव, नेहाल खां, लालबाबू चौधरी,कृष्णा राम ,नागेंद्र ठाकुर,अरमान हुसैन,चंद्रमा यादव ,पूर्व प्रमुख फन्नी यादव,श्री राम पंडित,जयराम यादव,ओम यादव,भोला यादव,राजकिशोर यादव ,मोहम्मद इसराइल, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।