◆युवा हीं समाज को एक सुत्र में जोड़ सकते हैं : मुखिया संगम बाबा

◆सोनपुर और मलमलिया के बीच सेमीफाईनल मैच टाई होने से मैच रोमांचक बना*

◆सोनपुर और मलमलिया के बीच सुपर ओवर में सोनपुर की टीम फाईनल में पहूँची

◆मलमलिया टीम के बिट्टू को मैन आफ द मैच

छपरा ( सारण ) : तरैया प्रखंड के सरेयाँ बसंत गांव के खेल मैदान में स्व० शम्भूनाथ सिंह मेमोरियल क्रिकेट टुर्नामेन्ट के बैनर तले गुरुवार को सोनपुर बनाम मलमलिया के बीच टी-20 क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच खेला गया । जिसका उद्घाटन इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने फिता काटकर और खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर सेमीफाईनल मैच का उद्घाटन किया ।

वहीं आयोजक दिलीप सिंह ने मुख्य अतिथि रहे मुखिया संगम बाबा को मोमेन्टम देकर और फुल माला पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर खेलप्रेमियों व खिलाड़ीयों को सम्बोधित करते हुये संगम बाबा ने कहा कि समाज में अच्छे कार्यों को करके युवा हीं समाज को एक सुत्र में जोड़ सकते हैं । समाज को एक सुत्र में जोड़ने के लिये समय-समय पर अच्छे कार्यक्रमों का होना जरुरी है जिससे समाज के सभी लोग एक मंच आयें । टुर्नामेन्ट के सेमीफाईनल में टॉस जीतकर सोनपुर की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 16 ओवरों में 4 विकेट खोकर 142 रनों का लक्ष्य मलमलिया की टीम को दिया । वहीं जवाबी पारी खेलते हुये मलमलिया की टीम ने भी 16 ओवर खेलकर 9 विकेट खोकर 142 रन हीं बना पायी । जिससे मैच टाई हो गया । जिसके उपरान्त आयोजकों द्वारा सुपर ओवर का मैच कराया गया । वहीं सुपर ओवर में मलमलिया की टीम ने 16 रन बनाये वहीं सोनपुर की टीम ने 17 रन बनाकर मैच को जीत लिया और फाईनल में जगह बना ली । बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मलमलिया टीम के बिट्टू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । टुर्नामेन्ट के आयोजक पूर्व मुखिया प्रत्यासी प्रियंका सिंह, दिलीप सिंह, धीरज सिंह, विक्की सिंह, मिथलेश सिंह, रंजन सिंह, विकेश सिंह तथा मुकुल सिंह थे । वहीं एम्पायर प्रमोद तिवारी तथा धनंजय सिंह और कमेन्टेटर आलम सर थे ।