पालन करने का निर्देश
✍परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : मौनिया बाबा मेले को ले रविवार को थाना परिसर में एसडीओ मंजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के अखाड़ेधारियों से अपील की गई कि उनके अखाड़ा निकालने के लिए जो समय सीमा निर्धारित किया गया है उसका अक्षरशः पालन होना चाहिए। साथ ही अखाड़ेधारी एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। एसडीओ ने कहा कि मेले में शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।




Recent Comments