बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के हेमूछपरा गांव में पड़ोसियों ने मुख्तार प्रसाद दास एवं उनकी बहू पूनम कुमारी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल मुख्तार प्रसाद दास को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति में सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। पूनम कुमारी ने थाने में 11 लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है।