
स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया गया राष्ट्रीय तिरंगा
मांझी(सारण) :73 वे स्वतंत्रता दिवस पर पूरे प्रखंड व पंचायत स्तर पर शान से राष्ट्रीय तिरंगा शान से फहराया गया।

प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख तथा बीडीओ क्रमशः भागमनी देबी तथा नील कमल, पशु चिकित्सालय पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार ,सीडीपीओ कार्यालय पर सीडीपीओ रीना सिन्हा, थाना परिसर में थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ,बीआरसी परिसर में बीइओ विभा रानी, मांझी रेलवे स्टेशन परिसर में लाल बाबू, माधव सिंह महाविद्यालय तथा सुधा देवी डिग्री कॉलेज में माधव सिंह मांझी कॉलेज परिसर में प्राचार्य रघुनाथ ओझा दलन सिंह उच्च विद्यालय परिसर में अहमद अली खान महम्मदपुर पंचायत भवन पर मुखिया सिया देवी,भजौना पंचायत भवन पर मुखिया मनीष कुमार मांझी पूर्वी पंचायत सरकार भवन पर मुखिया नवरत्न प्रसाद,ताजपुर पंचायत भवन पर मुखिया सुरेंद्र सिंह कौरु धौरु पंचायत कार्यालय पर मुखिया रीना देवी तथा प्रखंड के सभी पंचायत भवनों पर पंचायत मुखिया सभी सरकारी तथा गैर सरकारी विद्यालयों पर झंडोतोलन किया गया .इस अवसर पर विद्यालयों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किये गए.प्रखंड के महम्मदपुर स्थित बी.सी.एस सेंट्रल स्कूल में 102 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी राम सेवक दास महराज ने झंडोत्तोलन किया। अपने अपने आवासीय परिसर में पूर्व मंत्री प्रो रविंद्र नाथ मिश्रा तथा पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव जदयू नेता पिन्टू ओझा तथा सरपंच संघ के अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने झंडोतोलन किया।




Recent Comments