जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
रिपोर्ट:केशव बाबू/
विभूतिपुर(समस्तीपुर)प्रखंड क्षेत्र के भुसवर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार ने किया।बैठक में स्थानीय विधायक रामबालक सिंह ने संबोधित करते हुए विभूतिपुर में चौमुखी विकास की चर्चा की।साथ ही अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बारीकियों से जानकारी दिए। और मुख्यमंत्री के द्वारा हरेक क्षेत्र में हो रहे आम जनता के हित में कार्य को गिनाए।वही अपने क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में साथ रहने का वादा को दुहराया। और जदयू पार्टी के संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से अपील किये।मौके पर बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रभु नारायण राय,पंचायत सचिव रंजीत कुमार,पूर्व मुखिया रामस्वरूप डॉक्टर नारायण महतों,दिनेश महतो,सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।