अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप के बैनर तले पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

मांझी (सारण): प्रखंड के बंगरा गांव में लोजपा नेता केशव सिंह के आवासीय परिसर में सोशल मीडिया द्वारा संचालित अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप के बैनर तले आयोजित समारोह में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने अटल जी को युग द्रष्टा तथा महान नेता बतलाया। वक्ताओं ने स्थानीय स्तर पर संचालित अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप को समाज का सच्चा हितैषी बताया तथा ग्रुप के सदस्यों को सच्चे समाजसेवक की संज्ञा दी। समारोह को लोजपा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ग्रुप एडमिन मनोज कुमार सिंह मुन्ना सिंहतथा ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ ओमी आदि ने सम्बोधित किया।अध्यक्षता पूर्व मुखिया युगल किशोर दुबे तथा धन्यवाद ज्ञापन बीरेन्द्र सिंह ने किया। समारोह में पूर्व जिप सदस्य अशोक सिंह मुखिया जितेंद्र सिंह सरपंच विक्की यादव प्रयाग साह अजित सिंह हुकुम सिंह नंद किशोर सिंह रणविजय उर्फ धड़ाका सिंह प्रमोद सिंह मुकेश सिंह अनिल सिंह ओम प्रकाश गुप्ता उर्फ ओमी सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद जदयू नेता पिन्टू ओझा बिजेन्द्र तिवारी बदरे आलम खान पुरुषोत्तम सिंह अनूप सिंह बुचुल सिंह खुर्शीद अहमद सिकन्दर अली बबलू जी रंजन कुमार सुशील प्रसाद शम्भू यादव नागेन्द्र ठाकुर भोला महतो मुन्ना शर्मा शैलेश यादव शमसाद अली यशवंत सिंह के अलावा पत्रकार क्रमशः तारकेश्वर प्रसाद संजय सिंह संजय पाण्डेय सुनील तिवारी हेमन्त कुमार शर्मा संजीव शर्मा आदि सैकड़ो सदस्य मौजूद थे। इस अवसर पर ग्रुप सदस्यों के सम्मान में प्रीति भोज का आयोजन किया गया।