सीवान के बखरी आनंद बाग मठ पर में लगने वाले संत सम्मेलन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

सीवान : जिले के सिसवन प्रखंड के अांनद बाग मठ बखरी पर प्रतिवर्ष लगने वाले संत सम्मेलन सह मेला में स्वैच्छिक संस्था सृष्टि व श्रीमाता वैष्णों देवी दर्शन समिति के संयुक्त तत्वावधान में
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर के हजारों श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच कर के जरूरतमंदो को दवा दी गई ।
स्वास्थ्य जांच शिविर में सीवान के सुप्रसिद्ध श्रीसाई हाॅस्पीटल के कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने श्रद्घालुओं की जांच कर के दवा दी । शिविर में हड्‌डी रोग, महिला रोग समेत अन्य कई रोगों का भी बेहतर इलाज किया गया। श्रीसाई हॉस्पीटल के निदेशक सह हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामेश्वर कुमार सिंह ने 70 मरीजों का इलाज किए। इसके अलावा जेनरल व लेप्रोस्कोपी सर्जन डॉ. इन्द्रा साहू, महिला व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रूक्सना परवीन, हड्‌डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जैनुद्दीन ओबेद्दीन, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. एएस अनवर ने इलाज की। इस दौरान कई मरीजों को बताया गया कि नियमित योग से कई तरह के रोग का बचाव संभव है। इसलिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। निदेशक डॉ. रामेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि निशुल्क कैम्प लगाने से वैसे मरीजों को ज्यादा लाभ होता है, जो घर से बाहर जाने में व फी देेने में असमर्थ है। इस तरह उन्हे आसानी से निशुल्क चिकित्सा सुविधा व दवाएं मिल जाता है। उन्होने कहा कि कैम्प के माध्यम से मरीजों का निशुल्क इलाज करना धर्म है। इस तरह मानवता की भी सेवा होती है। समाज में हर व्यक्ति को किसी न किसी रूप में सेवा करनी चाहिए। इधर, समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि निशुल्क कैम्प के माध्यम से मरीजों का इलाज किया गया। समिति इसी तरह से अन्य गांवों में भी कैम्प लगाएगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह, पूर्व मुखिया नीलम सिंह, अखिलेश सिंह, प्रशांत कुमार, अभिषेक सोलंकी, अभिषेक आर्यन, रबिश कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह, रूपेश आदि मौजूद थे।
➖➖➖➖
✍परमार मीडिया – सीवान { बिहार }