
स्वतंत्रता दिवस पर परसा विधान सभा क्षेत्र की जनता कों पूर्व मंत्री ने एम्बुलेंस किया समर्पित
परसा(सारण): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परसा विधान सभा क्षेत्र की जनता के बीच स्थानीय विधायक स पूर्व मंत्री चन्द्रीका राय ने दो एम्बुलेंस समर्पित किया।दरोगा राय चौक पर झंडा फहराने के उपरांत विधायक ने दोनों एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।विधायक ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र की जनता को आपातकालीन प्रस्थिति में एम्बुलेंस के लिए काफी परेशानी होती थी।जनता की सुबिधा उपलब्ध कराने के उदेशय से पांच एम्बुलेंस क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित करना है।जिसमे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो एम्बुलेंस तथा आगामी 2 सितम्बर को पूर्व मुख्यमंत्री स पिता स्व दरोगा प्रसाद राय के जयंती के अवसर पर तिन एम्बुलेंस जनता को समर्पित किया जायेगा।वही आगामी दो माह में शव वाहन एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराये जाने की बातें कही।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ नागेश्वर प्रसाद राय पूर्व जीप नन्द किशोर राय राज किशोर राय दरोगा राय राजेन्द्र राय विनोद दास आदि उपस्थित थे।




Recent Comments