
महिला मुखिया ने उठाई बड़ी कदम, जनता को समर्पित किया निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा
#दीपक कुमार सिन्ह /परसा :
परसा (सारण)-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के सगुनी पंचायत के मुखिया अंशु सिंह द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।मुखिया अंशु सिंह ने बताई कि पंचायतवासियो समेत अन्य प्रखंड के जनता को भी आपातकालीन प्रस्थिति में निःशुल्क सेवा प्रदान किया जायेगा।प्रखंड से जिला मुख्यालय छपरा, पटना,हाजीपुर मुजफ्फरपुर आदि स्थानों तक आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस से निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराने की बातें कही।मुखिया ने आपातकालीन सेवा के लिए 9135145251मोबाईल नंबर जरी की।जिसके माध्यम इमरजेंसी अवस्था में संपर्क किया जा सके।इस मौके पर ब्रजेश सिंह आनंद सिंह अमित कुमार राकेश सिंह राम जन्म सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments