जनसेवा एक्सप्रेस के चपेट में आने से बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त
कोपा (सारण)- छपरा-सिवान रेलखंड के कोपा सम्होता रेलवे स्टेशन के बगहीं ढाला नंबर 54 सी पर मानव रहित फाटक नहीं होने से जनसेवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से बोलोरो दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हालांकि घटना में चालक बाल बाल बच गया । दुर्घटना के बाद चालक का कोई पता नहीं। लोग दबी जुबान से चालक के फरार होने की बात कह रहे हैं ।