सारण पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म 18 अगस्त को छपरा के एकता भवन में होगी रिलीज

ロनिर्देशक अभिनेता राव रणविजयロ
————————-
छपरा (सारण)
————————-
छपरा को पर्यटन के रूप में बढावा देने की निमित्त यहां की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों को डाक्यूमेंट्री फिल्म बन कर तैयार है।18 अगस्त को शहर के एकता भवन में रिलीज होने वाली फिल्म को शहर के ही प्रसिद्ध डॉ अनिल कुमार ने निर्माण करवायाहै।स्टार प्लस चैनल के सावधान इंडिया सीरियल के जाने-माने अभिनेता राव रणविजय के निर्देशन और सुजीत अस्थाना के सह निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनपुर के हरिहर नाथ मंदिर से लेकर पश्चिम में बाबा महेन्द्र नाथ,शिल्लौडी के शिलानाथ छपरा के बाबा धर्मनाथ ,छपरा शहर के पीर बाबा का मजार आदि धार्मिक स्थलों को जहां प्रमुखता से स्थान दिया गया है।

वहीं गोदना सिमरिया के गौतम ऋषि सिअंगही के शृअंगी ऋषि,दहियावा- दिधवारा के दधीचि ऋषि की भूमि को भी धार्मिक रूप से फिल्माया गया है।संपूर्ण क्रांति के जनक सिताबदियरा के जयप्रकाश नारायण ,राहुल सांकृत्यायन की कर्मस्थली परसागढ मठ से लेकर सांस्कृतिक विरासत के धरोहर महेन्द्र मिसिर और भिखारी ठाकुर ,बटोहिया के रचनाकार रघुवीर नारायण सिंह की रचनाओं और जीवन- वृत को भी एक घंटे की इस फिल्म में समेटने का काम फिल्मकार की युवा टीम ने किया है।

ロबिदेशिया : रामेश्वर गोप के साथ सोनम मिश्राロ
सारण की एक सुखद यात्रा फिल्म में मनोरंजन के लिए गीत संगीत का भी दर्शक भरपूर आनंद ले सकेंगे इसके लिए जिले के लोक गायक रामेश्वर गोप की टीम ने एक दर्जन से ऊपर गीतों की झलकी पेश की है।रघुवीर नारायण सिंह की बटोहिया,महेन्द्र मिसिर की पूर्वी, भिखारी ठाकुर की बिदेसिया गीतों के साथ सारण की धरती से जुड़े पारम्परिक होली,चैती ,हूडका पूर्वी निर्गुण आदि गीतों को संगीत और नृत्य से से पूरी तरह सजाया गया है।कलाकारों में सोनम मिश्रा, गुरूचरण भारती, ब्यास अगम चौहान,शशि भारती, द्वारिका यादव,सूरज नाथ यादव आदि भी शामिल हैं। गीतों को रसूलपुर आशू स्टुडियो में मिथिलेश प्रसाद द्वारा ध्वन्याअंकन और दॅश्याअंकन किया गया है।
—————————–
सारण की धार्मिक- सांस्कृतिक विरासत को समाहित किया गया है फिल्म में — राव रणविजय
——————–
सारण के पर्यटन,संस्कृति,यहां के धार्मिक स्थलों ,सारण के महापुरुषों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाने के मकसद से बनायी गयी है यह डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म। फ़िल्म के निर्माता छपरा शहर के जाने माने चिकिस्तक व् समाज सेवी डॉक्टर अनिल कुमार हैं।इस फ़िल्म को बनाने वाले फ़िल्म व् टीवी के उभरते हुए युवा फ़िल्म अभिनेता राव रणविजय है! आपको बता दू की राव रणविजय बिहार के औरंगाबाद ज़िले के रहनेवाले हैं जो पिछले छः वर्षो से मुम्बई में रहते हुए लगभग एक हज़ार से भी ज़्यादा टीवी एपिसोड्स में अभिनय कर चुके है..अपने बिहार से काफी लगाव रखने वाले रणविजय इससे पहले भी अपने गृह जिला औरंगाबाद पे एक डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म एक सुखद यात्रा औरंगाबाद बना चूके हैं जो दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया गया।अभी हाल ही में इनकी एक शैक्षणिक फ़िल्म मास्टर साहब आयी जो आज भी लोगो के बिच चर्चा का विषय बना हुआ है।एक सुखद यात्रा सारण फ़िल्म में सारण के एक बेहतरीन गायक कलाकार श्री रामेश्वर गोप की आवाज़ भी सुनने को मिलेग राव रणविजय ने बताया कि गोप की आवाज़ ने फ़िल्म की खुबसूरती को और भी बढ़ा दिया है!
इस फ़िल्म को बनाने में डॉक्टर अनिल कुमार जी के साथ साथ इंस्पिरेशन क्लास के नीरज कुमार,रिबेल कोचिंग के,विक्की आनंद,कृष्णा & कृष्णा ग्रुप के निदेशक स्वेतांक राय “पप्पु”, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के श्री हरेंद्र सिंह जी का भी सहयोग फिल्मकारों को सहयोग मिला है।
सारण पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म 18 अगस्त को छपरा के एकता भवन में होगी रिलीज




Recent Comments