दैनिक खोज खबर/लहलादपुर(सारण)। जनता बाजार थाना की पुलिस ने थानाध्यक्ष टुनटुन कुमार की नेतृत्व में पुरुषोत्तिमपुर गांव निवासी व स्प्रीट कारोबारी दीपक चौधरी के घर का कुर्की-जब्ती किया। पुलिस की माने तो वह अवैध स्प्रीट एवं अवैध शराब के कांड में काफी दिनों से फरार है। पुलिस ने दावा किया की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पूर्व दीपक चौधरी के मकान पर नोटिस चस्पा कर उसे आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया था। तय समय के भीतर अभियुक्त ने आत्मसमर्पण नहीं किया। नतीजा यह हुआ कि पुलिस ने उसके मकान का कुर्की-जब्ती कर दिया। विदित हो कि कुछ माह पहले मशरख एवं भगवानपुर थाना क्षेत्र में कई लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी। तब जहरीली शराब कांड में दीपक की भी  संलिप्तता बताई गयी थी।