
ओएलएक्स पर अपाची बाइक खरीदने के फेरे में छियालीस हजार छः सौ रूपये ठगी का शिकार हुआ युवक
मढ़ौरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के पकहा गांव का एक युवक ओएलएक्स पर अपाची बाइक खरीदने की प्रक्रिया में साइबर ठगी क शिकार हो गया.पीड़ित युवक राजा शर्मा ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना में की हैं.जिसके बाद पुलिस ने कांड संख्या 118/19 दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हैं.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने ओएलएक्स पार एक अपाची बाइक कों पसंद कर सौदा को पैतीस हजार रूपये में तय किया.जिसके बाद उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो हजार एक सौ पचास रूपये की किश्त ट्रांसफर करायी गयी.फिर बाद में तय मूल्य भुगतान के बाद भी कई प्रकार की प्रक्रिया के नाम पर तय राशि से अधिक कुल तैतालीस हजार छः सौ की राशि की भुगतान के बाद भी अपाची दुपहिया गाड़ी नही दी गयीं.वहीं और पचीस हजारा की राशि की मांग किये जाने पर पीड़ित ने ओएलएक्स के कस्टमर केयर् से शिकायत दर्ज कराया.फिर भी समाधान नहीं निकलने पर मामलें की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी हैं.




Recent Comments