सारण के तीन मजदूरों की बंगलौर के एक फैक्ट्री में लोहे के गिरने से दबकर मौत

गांव-घर में मातम

मांझी(सारण)। मजदूरी करने बंगलौर गए मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी तथा कोपा गांव के रिश्ते में साला बहनोई की शनिवार की शाम लोहे का एंगल गिरने के बाद उसमें दबकर तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई तथा डुमरी के ही एक अन्य युवक का पैर कट गया। जिसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना कल देर शाम की है। सभी बंगलौर स्थित प्रिया इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करते थे।घटना की खबर पाकर गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों ने रो रो कर अपनी आर्थिक तंगी बदहाल परिवार व होनहार पुत्र के साथ हुई अनहोनी की दास्तां कह सुनाई। टूटी फूटी झोंपड़ी में जीवन गुजारने वाले परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ देख सबकी आंखें भर जा रही थीं। घटना की खबर पाकर जुटी बड़ी संख्या में महिलाएं व नाते रिश्तेदार व पड़ोसी एक दूसरे को ढांढस बंधा रहे थे। मृतकों में डुमरी गांव निवासी भरत महतो का पुत्र धर्मेन्द्र महतो 22 वर्ष तथा कोपा थाना क्षेत्र के कोपा गांव निवासी लक्ष्मण महतो के पुत्र प्रमोद महतो की लोहे के एंगल समेत कर्कट नुमा छत के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि डुमरी गांव के ही शिव बच्चन महतो के पुत्र राकेश महतो का एक पैर कट गया। उसकी स्थिति भी चिंता जनक बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि उक्त दोनों लगभग डेढ़ माह पहले काम करने बंगलौर गए थे। इस घटना में सिवान जिले के एक अन्य युवक तथा इन मृतकों के अन्य रिश्तेदार की भी मौत हो गई।
20 माह पूर्व हुई थी धर्मेन्द्र की शादी तथा दो फरवरी को उसकी पत्नी नेहा देवी के गर्भ से एक पुत्री का जन्म हुआ था। परसों शुक्रवार को उसकी पुत्री के छठियार के मौके पर मछली चावल का हुआ था भोज। पति की दर्दनाक मौत की खबर पाकर पत्नी बेसुध पड़ी है पिता गहरे सदमें में हैं। एकमात्र वही कमाऊ सदस्य था। बाकी के दो भाई भी मजदूरी करते हैं जबकि सबसे छोटा भाई शारीरिक व मानसिक रूप से विकलांग है। उधर इस घटना में अपना पैर गंवा चुके एकलौते पुत्र प्रमोद के दर्द का अंतहीन सिलसिला यह है कि लगभग एक दशक पूर्व पिता दुखी महतो घर से लापता हो गए। माता देव् मूरत देवी विधवा सा जीवन गुजारने को अभिशप्त है। घटना के एक दिन पूर्व मृतक की पत्नी नेहा ने पति से फोन पर बात की थी तथा छठियार के उत्सव की बातें बताई थी।
घटना की खबर पाकर पहुंचे मुखिया संजीत साह ने कबीर अंत्येष्टि योजना की तीन हजार की राशि पीड़ित परिजनों को सौंपा। मौके पर अरविंद सिंह शम्भू यादव कृष्णा सिंह पहलवान आदि मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि गुठनी।सिवान। निवासी गौतम चौहान जो कि डुमरी गांव के ही छठी लाल महतो का दूर का रिश्तेदार इन तीनो को काम के लिए ले गया था। इस घटना में उसकी भी मौत हो गई है। सभी मृतकों के आसपास रहने वाले परिजन शव लाने बंगलोर रवाना हो चुके हैं।
घटना से मर्माहत स्थानीय विधायक विजय शंकर दुबे ने श्रम संसाधन विभाग से मृतकों के परिजनों को एक एक लाख रुपये तथा जख्मी को 20 हजार रुपये दिलाने की घोषणा की है।