दैनिक खोज खबर सोनपुर। देशभक्ति का अद्भुत माहौल राष्ट्रीय पर्व में देखने क़ो मिला जहाँ सोनपुर के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में आन वान शान के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर जहाँ देश भक्ति के जज्बा रखकर हर्ष उल्लास के साथ सोमवार क़ो 77 वां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और तिरंगे को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाकर गणतंत्र  दिवस मनाया. इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी स्निग्धा नेहा ने डाकबंगला मैदान सोनपुर के मुख्य समारोह में एवं अनुमंडल कार्यालय परिसर , एसडीएम आवास, शहीद महेशवरी चौक पर झंडोत्तोलन किया। मुख्य समारोह स्थल पर एसडीओ सनिंगधा नेहा, डीसीएलार राधेश्याम कु मिश्रा, डीएसपी प्रतीश कुमार ने संयुक्त रूप से 77 वा गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सोनपुर कार्यपालक दंडाधिकारी रामजी पासवान, अवर निर्वाची पदाधिकारी अखलाक अंसारी, सोनपुर बीपीआरओ राजेश कुमार, सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी,समाजसेवी लालबाबू राय सहित स्कूल के बच्चे क़ो प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सोनपुर एसडीओ ने सरकार की योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों का विस्तार से जानकारी लोगों को दी। सोनपुर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी प्रीतेश कुमार ने अपने आवासीय परिसर में झंडोत्तोलन किया।वही सोनपुर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में सब जज प्रथम मनीष कुमार,सोनपुर अनुमंडल अधिवक्ता संघ परिसर में अध्यक्ष नवल कुमार सिंह, सोनपुर अवर निबंधन कार्यालय पर सब रजिस्ट्रार नरेश विश्वकर्मा, सोनपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर में नगर अध्यक्ष अजय साह,अनुमंडल अस्पताल प्रभारी पुनम कुमारी,सोनपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजनंदन, हरिहरनाथ थाना पर थानाध्यक्ष विमलेश कुमार, सोनपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख मुन्नी कुमारी, नयागांव थाना परिसर में  थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पहलेजा थानाध्यक्ष अनुराधा कुमारी, सोनपुर डीआरएम अमित सरन, सोनपुर आरपीएफ में थानाध्यक्ष सुमन कुमारी , सोनपुर जीआरपी थाना में संजय पासवान, एएनएम में प्रचार्य डॉ नूतन कुमारी व भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया।वर्तमान विधायक विनय सिंह दिघवारा में जबकि पूर्व विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद ने सोनपुर स्टेशन गेट, शहीद अभिषेक चौक,बाईपास(मानपुर) एवं पहलवान नगर, लोजपा आर के प्रदेश महासचिव अतुल कुमार सिंह के आवासीय परिसर में वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मानपुरी ने झंडोत्तोलन किया। ज्ञानेन्द्र सिंह टुनटुन ने शहीद महेशवरी चौक पर सभी विशिष्ट अतिथियों को शॉल, मधुबनी पेंटिंग एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. सोनपुर प्रखंड के 23 पंचायत में पंचायत भवन पर मुखिया,ग्राम कचहरी में सरपंच, हरिजन बस्ती में बस्ती के बृद्ध व्यक्ति, शिक्षण संस्थान  में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा तोलन किया।

गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर सुबह से ही क्षेत्र की सड़कों पर स्कूली बच्चों की रौनक देखते ही बन रही थी। वे अपनी यूनिफॉर्म में सजे-धजे परेड के लिए उत्साह से भरपूर नजर आ रहे थे। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की गई थीं। गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक एवं झांकियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, संविधान निर्माण और भारत की विविधता में एकता को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।वहीं भरपुरा पंचायत भवन पर साक्षी कुमारी ने देश की आज़ादी, लोकतंत्र तथा राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने युवाओं से संविधान की मर्यादा बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कही कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। युवाओं से नशा-मुक्त समाज,गुणवक्ता पूर्ण शिक्षा और स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भी अपील की। सभी प्रखंड वासी ने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी प्रसाद के रूप में ग्रहण किया.