दिघवारा में टेंपो-बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत

छपरा : दिघवारा थाना क्षेत्र के नवल टोला के समीप छपरा-दिघवारा मुख्य मार्ग पर सोमवार को टेंपो व दो बाइक की आपसी टक्कर में एक बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि टेंपो पर सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये।
मृतक की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के त्रिलोकचक पंचायत के श्रीनगर निवासी महेश राय के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद मुन्ना के अलावे दिघवारा प्रखंड में कार्यरत विजेंद्र मिश्रा, उनकी 32 वर्षीय पत्नी मीरा देवी, 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, 10 वर्षीय पुत्री सुप्रिया कुमारी व 8 वर्षीय पुत्री रितिका कुमारी शामिल हैं।