दैनिक खोज खबर/परसा (सारण)।77 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर परसा सांसद कार्यालय पर झंडातोलन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष भूलन जी, मंडल अध्यक्ष अजय नाथ पूरी, भाजपा नेता सभापति राय, विकास सिंह, संतोष शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रभु कुंवर, गया सिंह, चंदन सिंह, गुड्डू सिंह, बालेश्वर शर्मा, कुणाल सिंह, जीतेन्द्र सिंह, पवन मांझी सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे। वहीं परसा प्रखंड क्षेत्र  के सभी सरकारी व गैर सरकारी  संस्थानो में हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक झंडोत्तोलन किया गया। परसा स्वराज आश्रम में विधायक डा.करिश्मा राय, प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख सविता देवी,समुदायिक स्वास्थ केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुमन कुमार,निबंधन कार्यालय पर लेखापाल वरुण कुमार, डाक बंगला परिसर में जिलापार्षद विनोद राय,स्टेट बैंक शाखा परिसर में शाखा प्रबंधक आलोक कुमार सिन्हा, पुस्तकालय पर  वरीय नेता लाल बहादुर राय, बीआरसी कार्यालय पर इंद्रवंश राय, थाना परिसर में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, नगर कार्यालय पर मुख्य पार्षद ऐशा खातून, उच्चतर विद्यालय परसा परिसर में प्राचार्य जयशंकर प्रसाद गुप्ता,उच्चतर विद्यालय बाजीतपुर में प्राचार्य विकास कुमार,व मध्य विद्यालय सह इंटर कालेज बहरमारर में प्राचार्य विवेक वर्मा ने झंडोत्तोलन किया