सैंकड़ों श्रधालुओं ने बंगाली बाबा घाट से गंगा जल लेकर मानुपुर जहाँगीर शिव मन्दिर मे चढ़ाया जल
#छ: किलोमीटर की दुरी बैंड बाजे के साथ पदयात्रा कर श्रधालुओं ने की पुरी -:
#ऐसी मान्यता की पहली सोमवारी को गंगा जल अर्पित करने मनोकामना होती है पुर्ण-;


डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के प्राचीन शिवमन्दिर मे शामिल मानुपुर जहाँगीर गाँव स्थित शिव मन्दिर मे पुजा अर्चना एवं भगवान शिव पर जल चढ़ाने के लिए आज दिनभर पहली सोमवारी को श्रधालुओं का ताता लगा रहा ।

श्रधालुओं ने अनोखे अंदाज मे सैकरों की संख्या मे बैंड बाजे एवं डिजे की धुनों पर नाचते गाते बोल बम का जयकारा लगाते चिरांद के प्रसिद्ध बंगाली बाबा घाट से गंगा जल लेकर पैदल छ: किलोमीटर की दुरी तय कर मानुपुर जहाँगीर स्थित प्राचीन शिव मन्दिर मे शामिल प्रसिद्ध शिवलिंग पर जल अर्पित किया एवं पुजा अर्चना की ।
प्रत्येक बर्ष यहाँ की परंपरा रही है की सावन की पहली सोमवारी को सैकरों की संख्या़ मे नर नारी श्रधालु बंगाली बाबा घाट से गंगा जल लेकर भगवान शिव पर अर्पित करते है ।
ऐसी मान्यता है कि सावन की पहली सोमवारी को गंगा जल अर्पित करने से भक्तों की सारी मनोकामना पुर्ण होती है ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से बब्लु सिंह , किशन कुमार , सन्नी उपाध्याय , विनय सिंह , मनीष कुमार , विकाश कुमार , प्रकाश , नन्हक , आकाश आदि लोगों ने भक्तों को सहयोग प्रदान किया ।




Recent Comments