मढ़ौरा के युवक की छत से गिर पुणे में मौत, राजमिस्त्री का करता था काम

मढ़ौरा (सारण) : गौरा ओपी क्षेत्र के अगहरा गांव के एक युवक की पुणे में मौत हो गयी.मृतक युवक शिवगति सिंह का 32 वर्षीय पुत्र चंद्रिका सिंह बताया जाता है। मिली जानकारी केअनुसार युवक चंद्रिका सिंह पुणे में अपने बहनोई के साथ रहकर राजमिस्त्री का काम करता था.अचानक शनिवार की रात छत से गिर गया.जिसमें उसका सर बुरी तरह फट गया था .आनन फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह में मौत हो गयी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.खबर सुनकर आस पास के ग्रामीणों ने परिजनों को ढाढ़स बढ़ाया.वहीं मृतक की पत्नी नीलम औऱ माता शारदा देवी ने दो छोटे-छोटे बच्चे को गोद मे लेकर विलाप कर रही थी.सुनने औऱ देखने वालों की भी आंखे नम हो जा रही है.