बारिश से खपरैल मकान धंसा, एक अधेड़ जख्मी
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के मानुपुर जहाँगीर गाँव मेलगातार बारिश के कारण एक पुराना खपरैल मकान धँस गया जिसमे दबने से एक अधेड़ व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया ।
घटना रविवार सुबह की बतायी जा रही है जब मानुपुर जहाँगीर गाँव निवासी 65 बर्षिय सुबास सिंह अपने पुराने खपरैल मकान मे बैठे हुए थे की अचानक लगातार हो रही बारिश के कारण मकान का ऊपरी हिस्सा एवं दिवाल गिर गया जिसमे वे दबकर जख्मी हो गए ।
घटना के बाद आस पास के लोग पहुँचे और उन्हे बाहर निकाला एवं इलाज के लिए छपरा भेजा ।