मांझी। प्रखंड के दुर्गापुर निवासी 70 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक अवधेश सिंह का इलाज के क्रम में निधन हो गया। वे वर्ष 2010 में रिविलगंज प्रखंड के सेमरिया मिडिल स्कूल से रिटायर हुए थे। उनके निधन पर पूरे शिक्षक समुदाय सहित बड़ी संख्या में लोगों व उनके द्वारा पढ़ाये गए शिष्यों ने शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में शिक्षक नेता मुरलीधर सिंह, दिनेश कुमार सिंह, उदय शंकर गुड्डु, अजय कुमार सिंह, मनोज सिंह, नागेन्द्र ठाकुर, नीरज मिश्रा, सोहैल अहमद, बसंत सिंह आदि शामिल हैं।