Θ बेतिया – अनुराग चतुर्वेदी को मिला भारतीय आज़ाद मंच के जिला अध्यक्ष का कमान

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

भारतीय आजाद मंच के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे के आदेशानुसार पश्चिम चंपारण बेतिया के जिला अध्यक्ष के रूप में अनुराग चतुर्वेदि का घोषणा किया गया है। मंच के जिलाध्यक्ष का कमान सौंपते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने विश्वास व्यक्त किया की संगठनात्मक रूप से गहरी समझ रखने वाले श्री अनुराग चतुर्वेदि अपने दायित्व को बखूबी से निर्वहन करेंगे व संगठन को शिखर तक ले जाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे. श्री दुबे ने कहा कि अनुराग चतुर्वेदि शुरू से ही छात्र हित तथा समाज हित के लिए कार्य किए हैं जिसको देखते हुए संगठन ने इन पर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष का कमान सौंपा है।

वही नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदि ने प्रदेश पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका दायित्व पूरी शिद्दत से निभाने का प्रयास करेंगे तथा भारतीय आजाद मंच की विचारधारा को समस्त छात्र-छात्राओं के बीच में प्रसारित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे एवं अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय आजाद मंच से जोड़ने का काम करेंगे.उन्होंने कहा कि मंच पार्टी नही अपना परिवार है तथा परिवार को आगे बढ़ाने में उनसे जितना संभव हो सकेगा उससे भी अधिक प्रयास करेंगे श्री चतुर्वेदी ने दावा किया कि भारतीय आजाद मंच के प्रति लोगों में भरोसा बढ़ा है.वही नवनिर्वाचित मंच के जिलाध्यक्ष अनुराग चतुर्वेदि को मंच के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर अभिनंदन व स्वागत किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया बधाई देने वाले में ज़िला प्रभारी भास्कर भरद्वाज,पियूष भवसागर,राजा अरविंद यादव गोपाल कुमार सुमित कुमार अंकित राज रोहित राज रोशन कुमार राहुल कुमार छोटू पांडे सहित सैकड़ो लोगो ने बधाई दिया।