मांझी। दाउदपुर बाजार पर महालक्ष्मी साइबर कैफे में मोबाइल फोन चोरी करते हुए एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। साइबर कैफे के संचालक सूर्य प्रकाश सिंह कुशवाहा ने बताया कि काउंटर पर मैंने दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन रख कर अपना काम कर रहा था। तभी एक युवक आकर काउंटर के पास बैठ गया। इसी बीच मैं कुछ जरूरी काम से दुकान से बाहर चला गया। कुछ हीं देर बाद वापस आया तो युवक गायब था। काउंटर पर रखे दोनों मोबाइल फोन भी गायब थे। उसके बाद मैंने सीसीटीवी में जांच की। जिसमें स्पष्ट रूप से युवक मोबाइल फोन चोरी करते हुए दिख रहा है। जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना की सूचना दाउदपुर थाना को दे दी गई है।