दो पक्षों में हुई मारपीट, एक घायल
#परवेज अख्तर /सिवान;
दारौदा : थाना क्षेत्र के उस्ती गांव में आपसी विवाद को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हाे गई। मारपीट की घटना में उस्ती निवासी हरिचरण प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल हरिचरण प्रसाद ने बताया कि शनिवार की रात बगौरा बाजार से घर लौटने के क्रम में पूर्व से घात लगाकर बैठे गांव के हीं सात लोगों ने लाठी डंडा व फरसा से हमला कर दिया। मामले में पीड़ित हरिचरण प्रसाद ने गांव के हीं सुरेंद्र प्रसाद, अजय प्रसाद, प्रहलाद प्रसाद, कमलेश प्रसाद, सोनू प्रसाद, जितेश प्रसाद व मोनू प्रसाद को आरोपित किया है।
——————–




Recent Comments